फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider ran away with debit card and bag, withdrew money

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड और बैग लेकर भागा बाइक सवार, निकाली रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider ran away with debit card and bag, withdrew money
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने कृष्णानगर निवासी महेंद्र सिंह से बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग व डेबिट कार्ड लेकर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने उनके खाते से रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह का कहना है कि 29 दिसंबर सुबह वह हल्द्वानी जाने के लिए बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने कहा कि वह पीएनबी का सरकारी कर्मचारी है और सरकारी गाड़ी से रुद्रपुर जा रहा है। उन्हें भी वह छोड़ देंगे। गाड़ी पुल के आगे खड़ी है। झांसे देकर उन्होंने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। राजनगर के पास पहुंचकर उन्हें उतार दिया और कहा कि यहां बैठ जाओ हम गाड़ी लेकर आते हैं। इसी बीच उन्होंने उनका बैग व डेबिट कार्ड ले लिया और कहा कि सरकारी गाड़ी में बैठने से पहले चेकिंग होगी तो इसका पासवर्ड बता दो।
विज्ञापन

झांसे में लेकर उन्होंने उनसे पासवर्ड पूछ लिया और बैग व डेबिट कार्ड लेकर भाग गए। उन्होंने काफी इंतजार किया लेकिन वे नहीं लौटे। कुछ देर बाद फोन पर खाते से 6600 रुपये निकलने का मैसेज आया तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उनका कहना है कि उनके बैग में आठ हजार रुपये नकद समेत अन्य दस्तावेज थे। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed