{"_id":"6942ff00ba654e285f0bb177","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108037-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर रावली रोड कट के पास मंगलवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
गौतमबुद्ध नगर दादरी नई बस्ती निवासी सलमान (32) पुत्र हबीब मंगलवार को मुरादनगर रावली रोड पर अपनी ससुराल आए थे। रात में वह बाइक से वापस दादरी जा रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर रावली रोड के कट के पास पहुंचे तब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में सलमान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सलमान की मौत हो गई। एसीपी का कहना है कि हादसे में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।