{"_id":"697521fdfaeb9a94990178c5","slug":"bike-rider-collides-with-a-bus-parked-on-the-roadside-dies-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-809694-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क किनारे खड़ी बस से बाइक सवार टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क किनारे खड़ी बस से बाइक सवार टकराया, मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में एनएच नौ पर काजीपुरा फ्लाईओवर पर बगैर पार्किंग लाइट के खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक बाइक सवार टकरा गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने वेव सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के नरसेना में रहने वाले जितेंद्र सिंह के मुताबिक 17 जनवरी की शाम उनका भतीजा विवेक राणा बाइक से हेलमेट लगाकर गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह काजीपुरा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो वहां बगैर पार्किंग लाइट या संकेत के खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जा टकराया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने 23 जनवरी को वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।