{"_id":"68867e59e99e714a0f008c61","slug":"bike-rider-and-pedestrian-died-in-separate-accidents-on-delhi-meerut-expressway-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106719-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हादसों में बाइक सवार और राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हादसों में बाइक सवार और राहगीर की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार और एक राहगीर की मौत हो गई। राहगीर की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।
मूलरूप से बिहार स्थित औरंगाबाद के रहने वाले रंजन सिंह वर्तमान में हरियाणा स्थित गुरुग्राम के सेक्टर 18 में रहते थे। पुलिस के अनुसार रंजन सिंह शनिवार रात बाइक द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए मेरठ की तरफ जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही वह भाेजपुर के चुड़ियाला अंडरपास के समीप पहुंचे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके अलावा भोजपुर के ही गांव कलछीना के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। बतादें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहियां वाहन और पैदल चलने पर प्रतिबंध है। प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर बेरोक टोक दोपहिया वाहन दौड़ते हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। राहगीर की शिनाख्त और आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है।