{"_id":"6797df65976401806505ead1","slug":"bike-of-energy-corporation-employee-who-went-to-install-meter-stolen-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-784-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मीटर लगाने गए ऊर्जा निगम कर्मी की बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मीटर लगाने गए ऊर्जा निगम कर्मी की बाइक चोरी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर दो स्थित मकान में बिजली का मीटर लगाने गए कर्मचारी की बाइक और उसपर रखा सामान चोरी हो गया। ऊर्जा निगम के कर्मी गाजियाबाद के सराय नजरअली निवासी राहुल कुमार ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी शाम करीब 4ः30 बजे वह अपने साथी नरेंद्र ठाकुर और हसन के साथ मीटर लगाने राजेंद्रनगर गए थे। घर के बाहर उन्होंने बाइक खड़ी की थी। बाइक पर मीटर के चार फ्रेम रखे थे। मीटर लगाकर लौटे तो बाइक और उस पर रखा सामान गायब मिला। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।