फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike collided with divider on Delhi-Meerut Expressway three Kanwariyas riding one died

आकाश को आई 'मौत' की झपकी: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, सवार थे तीन कांवड़िये; एक की मौत

Sun, 20 Jul 2025 06:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 06:44 PM IST
सार

रविवार दोपहर जैसे ही वह भोजपुर टोल प्लाजा से आगे निकले तभी आकाश को नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Bike collided with divider on Delhi-Meerut Expressway three Kanwariyas riding one died
मृतक आकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर टोल प्लाजा से आगे रविवार दोपहर हरिद्वार से नोएडा जा रही कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ एक निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया वहां चिकित्सकों ने एक कांवड़िये आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसा नींद की झपकी आने के कारण हुआ।

विज्ञापन

आकाश चला रहा था बाइक
नोएडा स्थित भंगेल निवासी आकाश कुमार ( 20 ) अपने साथियों अंशुल अवस्थी और राहुल चौबे के साथ बाइक द्वारा हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। रविवार को वह कांवड़ लेकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे होते हुए लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार बाइक आकाश चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई फुट उछलकर सड़क पर गिरे थे तीनों
रविवार दोपहर जैसे ही वह भोजपुर टोल प्लाजा से आगे निकले तभी आकाश को नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आकाश कुमार, अंशुल अवस्थी और राहुल चौबे कई फिट उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

राहुल की हालत नाजुक है
मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने तीनों घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल अंशुल और राहुल का उपचार चल रहा है। राहुल की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आकाश कुमार को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed