{"_id":"6a88b961489d2df9ec0e7030","slug":"bike-borne-robbers-snatched-the-chain-of-a-sub-inspectors-wife-right-in-front-of-her-home-as-she-was-returning-after-picking-up-her-child-from-school-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110533-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बाइक सवार लुटेरों ने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही दरोगा की पत्नी से घर के सामने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बाइक सवार लुटेरों ने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही दरोगा की पत्नी से घर के सामने लूटी चेन
विज्ञापन
मोदीनगर में चैन लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। स्रोत: वीडियोग्रैब
- फोटो : Archive
मोदीनगर। नगर के तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक लूट की घटना हुई। बाइक सवार लुटेरों ने बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रहीं शशिबाला से घर के बाहर सोने की चेन लूट ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।
शशिबाला उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा जगपाल सिंह की पत्नी हैं। जगपाल सिंह वर्तमान में बागपत में तैनात हैं। लूट के बाद शशिबाला ने शोर मचाया और लुटेरों के पीछे दौड़ीं। हालांकि, बाइक सवार लुटेरे भागने में सफल रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में काफी रोष है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता लगा रही है।
तीन सेकंड में दिया लूट को अंजाम
लुटेरे पेशेवर थे, जिन्होंने मात्र तीन सेकंड में घटना को अंजाम दिया। शशिबाला के घर के सामने रुकते ही पीछे से आई बाइक धीमी हुई। पीछे बैठा लुटेरा चलती बाइक से कूदकर चेन छीनकर तुरंत वापस बाइक पर बैठकर भाग गया। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहना हुआ था।