फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike-borne assailants attack young man returning from duty; condition critical.

Ghaziabad News: बाइक सवारों ने ड्यूटी से लौट रहे युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne assailants attack young man returning from duty; condition critical.
मुरादनगर। जलालपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो युवकों ने ड्यूटी से घर लौट रहे स्कूटी सवार युवक पर हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि युवक को गोली लगी है या धारदार हथियार से हमला किया गया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बाइक सवार युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी हिमांशु पुत्र सुनील कुमार साहिबाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा आठ बजे वह ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जलालपुर मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली और उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हिमांशु सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उनको मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed