{"_id":"570a82914f1c1bf261c810c8","slug":"bicycling-car-not-to-burn-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाकर दिया, कार न चलाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाकर दिया, कार न चलाने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
odd even
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रविवार को कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद एवं आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद की तरफ से कार फ्री-डे का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए के साथ ही रेजिडेंट्स और बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। झंडी दिखा कर काफिले को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, अजय शुक्ला, अजय जैन, केपी त्यागी, मुकेश अग्रवाल आदि ने इंदिरापुरम का साइकिल चलाकर भ्रमण किया।
विज्ञापन
जयपुरिया मॉल, आदित्य माल और मंगल बाजार पर फेडरेशन और कंसोर्टियम के प्रतिनिधि तैनात रहे। इस दौरान कार चालकों को वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद नियंत्रण बोर्ड को गेट नं.-1 ईस्ट एंड अपार्टमेंट पर वायु प्रदूषण के पीएम 2.5 को नापने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विजय नगर के स्वदेशी चौक पर आर.के. आर्या और वीपी. सिंह की टीम, सिटी जोन के चौधरी मोड़ पर राजीव अग्रवाल और ठाकुर दास सैनी की टीम, अटल चौक और मोहन नगर चौराहे पर भी फेडरेशन के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही धीमी गति से चलती हुई कारों की सवारियों को पर्चे और फूल दिए।
करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों ने लोगों को कार फ्री-डे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को शपथ दिलवाई की वह अगले कार फ्री-डे पर कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। लोगों की मर्जी से उनकी कारों पर कार पूलिंग के स्टीकर भी लगाए गए।
बच्चों में भी दिखा उत्साह
कार फ्री-डे के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने कार से निकलने वाले लोगों को वायु प्रदूषण की जानकारी दी। सभी को पर्चे और फूल भेंट किए। कंसोर्टियम के अध्यक्ष शकत झा व मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि बच्चों का उत्साह देखने लायक था। वह हर कार वाले को रोक कर प्रदूषण कम करने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों को कार पूलिंग करने की सलाह दे रहे थे।
कार फ्री-डे में यह रहा खास
- अकेले व्यक्ति को ले जाने वाली कार में फूल दिए गए
- चालकों को पर्चे बांटे गए, जिनमें वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई
- एक व्यक्ति को ले जाने वाली कार की फोटो ली गई और उन्हें बताया गया कि अगली 10 तारीख से ऐसे फोटो सोशल साइट पर डाला जा सकता है।