फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhojpur Police arrested four miscreants with illegal pistols, country-made guns, and cartridges

Ghaziabad News: भोजपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल, तमंचा व कार समेत 4 बदमाश किए गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhojpur Police arrested four miscreants with illegal pistols, country-made guns, and cartridges
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस और स्वाॅट टीम ने रविवार रात चेकिंग के दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और लग्जरी कार बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रात में भोजपुर पुलिस और स्वाॅट टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक क्रेटा कार को संदिग्ध देखकर रोका गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिन्हें घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहसिन, शानू, शैलेंद्र उर्फ शैली और अशरफ के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, .315 बोर का तमंचा, 2 चाकू और क्रेटा कार बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मौका पाकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मोहसिन के खिलाफ आगरा में पुलिस मुठभेड़ का मामला दर्ज है। शानू पर हापुड़ में आर्म्स एक्ट और चोरी का मुकदमा है। वहीं शैलेंद्र के खिलाफ हापुड़ में लूट के 12 और आर्म्स एक्ट के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed