फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhaye all seen happy brother Dou, Bari Bilochn sings blithe

भए सब सुखी देखी दोउ भ्राता, बारि विलोचन पुलकित गाता

Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhaye all seen happy brother Dou, Bari Bilochn sings blithe
राम बारात - फोटो : अमर उजाला

‘भए सब सुखी देखी दोउ भ्राता, बारि विलोचन पुलकीत गाता’ राम और लक्ष्मण दोनों भाइयों को बारात में आते देख मिथलावासी खुशी के गीत गाने लगते हैं। युगों पहले मिथिला नगरी का यह जीवंत दृश्य सोमवार रात कविनगर राम बरात में दिखाई पड़ा।रामलीला मंचन में सोमवार को श्री धार्मिक रामलीला समिति की ओर से शहर में भव्य राम बारात निकाली गई।

विज्ञापन


राम बारात शाम करीब सात बजे कविनगर सामुदायिक भवन से निकली। यह यात्रा कविनगर सी ब्लॉक स्वयंभू शिव मंदिर से होते हुए सी ब्लॉक बाजार, रामलीला मैदान कविनगर होते हुए गुलाब रेस्टोरेंट के आगे से होते हुए कविनगर के एफ ब्लाक, मिलन बैैंक्वेट हॉल, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल,
विज्ञापन


जैनमति स्कूल के सामने से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान में मुख्य द्वार से प्रवेश किया। रामलीला समिति द्वारा राम बारात मार्ग को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस दौरान जगह-जगह राम बारात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम बारात में देवी-देवताओं के स्वरूप के अलावा सामाजिक संदेश देने वाली झांकियों के साथ केदारनाथ त्रासदी की लाइव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही पशुपति नाथ मंदिर, रामेश्वरम, राम-रावण युद्ध की लाइव झांकी, काली का अखाड़ा, गंगा स्वच्छता अभियान लाइव झांकी के  साथ ही भारत माता की झांकी शामिल रही।

बारात में दिल्ली, सहारनपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, खेकड़ा, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा की झांकियां भी शामिल थीं। राम बारात की सभी झांकियों को समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा खींचा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष ललित जायसवाल, महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा, अनिल जैन, दिवाकर सिंघल, अजय गुप्ता, नवेंदु सक्सेना, राजकुमार, अशोक सिंघल, सुशांत चोपड़ा व मयंक जैन का विशेष सहयोग रहा।

राम बारात के दौरान ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही वालंटियर्स जुटे रहे, बावजूद इसके कालोनियों के अंदर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही, मुख्य मार्ग प्रभावित नहीं हुए।

भीगी पलकों से सीता जी को किया विदा
सुल्लामल रामलीला में सोमवार को सीता विदाई का मंचन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर से कमेटी पदाधिकारियों द्वारा फूलों से सुसज्जित पालकी में भीगी पलकों के साथ सीता जी को अयोध्या के लिए विदा किया गया।

कमेटी के उस्ताद अशोक गोयल, प्रधान अजय बंसल, महामंत्री मनोज गोयल, मिथलेश गुप्ता, लोकेश बंसल आदि पदाधिकारियों ने अपने कंधे पर माता की पालकी उठाई। सीता की विदाई शोभा यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से आरंभ होकर दिल्ली गेट, घंटाघर, बजरिया, चौपला मंदिर, रेलवे रोड, नवयुग मार्केट होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।  


उधर, श्री रामलीला समिति राजनगर समिति द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर के साथ परशुराम-लक्षमण संवाद तक का मंचन किया गया। कथा व्यास मथुराप्रसाद चतुर्वेदी रामायण के श्लोकों का अभिप्राय दर्शकों को बताते रहे।


इस दौरान समिति अध्यक्ष राकेश मिश्रा, ब्रजमोहन सिंघल, डा. राजेश कंसल आदि मौजूद रहे। श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी संजय नगर में भी धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed