फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bharat Bandh: Police checked Delhi-Meerut Express, jammed

भारत बंद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसपर पुलिस ने की चेकिंग, लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Police checked Delhi-Meerut Express, jammed
कौशांबी। एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान संगठनों के शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान से यूपीगेट-गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली पुलिस की चेकिंग से वाहनों का लंबा जाम लग गया। इसमें एम्बुलेंस भी काफी देर तक फंसी रहीं। वहीं, किसानों के आने की संभावना पर ट्रांस हिंडन जोन में मोहननगर, वैशाली सेक्टर-1 ट्रैफिक सिग्नल, कौशांबी थाने के पास, जीटी रोड, दिल्ली वजीराबाद रोड पर बैरिकेड लगाकर पुलिसकर्मी तैनात रहे। हालांकि, देर शाम तक कोई भी किसान यूपीगेट नहीं पहुंचा। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसानों के भारत बंद के आह्वान से यूपी पुलिस को यह संभावना में थी कि किसान यूपीगेट-गाजीपुर बॉर्डर पर आकर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने सुबह से लेकर रात तक पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा। गाजीपुर बार्डर की तरफ दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड की संख्या बढ़ाकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ से दो घंटे जाम की स्थिति रही। एम्बुलेंस और आवश्यक वस्तुओं की गाड़ियां फंसने से चालकों को भारी दिक्कत हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी कर रही थी। हाईवे पर वाहनों के जाम की सूचना से यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे, लेकिन बैरिकेड पर चेकिंग से उन्हें सफलता नहीं मिली। हालांकि, यह जाम दोपहर 12:30 बजे तक लगभग खत्म हो गया। उधर, यूपीगेट अंडरपास के नीचे एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह, कौशांबी थानाध्यक्ष सर्वेश पाल के अलावा एसीपी एलआईयू भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। अधिकारी लगातार किसानों की गतिविधियों की जानकारी फोन से लेते रहे।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने यूपीगेट से हटाए होर्डिंग: नगर निगम के प्रवर्तन दल ने दोपहर में यूपीगेट पर लगे राजनीतिक और गैर राजनीतिक दलों के होर्डिंग को उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद दल ने कौशांबी-गाजीपुर बॉर्डर से लेकर डाबर तिराहा और वैशाली व वसुंधरा मेंं सड़क किनारे से भी होर्डिंग उतारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया यूपीगेट का निरीक्षण: डीसीपी निमिष पाटिल ने रात आठ बजे करीब यूपीगेट गाजीपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत बंद के आह्वान पर पुलिस जगह-जगह अलर्टमोड पर थी। अलग-अलग पॉइंट पर बैरिकेड लगाकर वाहनों पर नजर रखी गई, किसान यूपीगेट नहीं पहुंचे।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article