फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhakiyu started indefinite dharna at tehsil headquarters

Ghaziabad News: तहसील मुख्यालय में भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu started indefinite dharna at tehsil headquarters
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू टिकैत युवा मंडलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं और किसानों ने तहसील मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने घरौनी और खतौनियों में की जा रही धांधली के मामलों की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जीते चौहान, दिनेश त्यागी और किसानों से वार्ता करने के लिए एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह और ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित कुमार पहुंचे। वार्ता के दौरान जीते चौहान ने कहा कि तहसील मुख्यालय में कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की घरौनी और खेतों की नई खतौनियां बनाई जा रही हैं। लेकिन चंद लोगों से साठगांठ कर अधिकारी और कर्मचारी किसी का रकबा कम और किसी का ज्यादा कर रहे हैं। हिस्सेदारी में भी घपला हो रहा है।
विज्ञापन

जिसे ठीक कराने के लिए किसान और ग्रामीण लेखपालों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, ठीक करने के नाम पर भी उनसे अवैध वसूली हो रही है। इस तरह के मामलों को भाकियू किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। दिनेश त्यागी ने कहा कि उच्च स्तर से घरौनियों और खतौनियों मेंं की जा रही धांधली की जांच कराई जानी चाहिए, इसमें जो भी अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं से निजात व अन्य मांग भी किसानों ने रखीं। किसानों ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौैके पर एकलव्य सहारा, सेवाराम चौहान, ऐशवीर, विरेंद्र चौहान, सुभाष चौहान, फैजान प्रधान, नरेंद्र त्यागी, रफीक खां, गुलजार खां व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed