फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beauty parlor operator raped on the pretext of marriage

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर संचालिका को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator raped on the pretext of marriage
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस को ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने दिल्ली के युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा कराया है। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इस बीच अश्लील फाेटो लेकर वायरल कर दिए। विरोध करने पर संचालिका को जान से मारने की धमकी दी है। संचालिका का कहना था कि उसके ब्यूटी पार्लर पर दूसरी युवती काम करती थी। कुछ महीने काम करके वह अचानक छोड़कर चली गई थी। इस बीच उसे युवती से कुछ काम के लिए बात करनी थी। उसने युवती के संबंधित नंबर पर कई बार मेसेज किए। बाद में पता चला कि यह नंबर कोई युवक चला रहा है। तब उसने मेसेज भेजना बंद कर दिया। आरोप है कि युवक उसे मेसेज और जबरन काॅल करने लगा। बातचीत का दबाव बनाकर एक दिन उसे जबरदस्ती अपने साथ दोस्ती के बहाने माता-पिता से मिलवाने के लिए दिल्ली ले गया। वहां होटल में उससे दुष्कर्म किया और मौके पर वीडियो-फोटो अपने फोन में ले लिए। कई महीनों तक आरोपी ने वीडियो-फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। उसे अलग-अलग जगह होटल में ले जाकर कई बार संबंध बनाए। अपने खर्चे के लिए वह उससे रुपये भी ऐंठता था। संचालिका ने विरोध किया तो उसके वीडियो और फोटो परिवार व रिश्तेदारों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर बदनाम करने के लिए भेज दिए। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत पर दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed