फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten up after being thrown out of the house, video goes viral

Ghaziabad News: घर से निकालकर की मारपीट, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Beaten up after being thrown out of the house, video goes viral
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में पड़ोसियों ने घर से निकालकर एक परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पति से बात करने का विरोध करने पर मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में जांच करने पर पता चला कि शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पड़ोस में रहने वाली महिला के पति से बात करती थी। कई बार मना करने के बाद भी वह बात करने से नहीं मान रही थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोपी महिला ने पति व लोनी निवासी दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट कर दी। एसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पड़ोसी दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed