फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten for demanding rent, demanded Rs 2.5 crore to vacate the place

Ghaziabad News: किराया मांगने पर पीटा, जगह खाली करने के मांगे ढाई करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Beaten for demanding rent, demanded Rs 2.5 crore to vacate the place
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के थापर प्लाजा में भूतल और प्रथम तल का किराया मांगने पर किरायेदार ने गौतम थापर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने जगह खाली करने के लिए ढाई करोड़ रुपये की मांग की। मामले में गौतम थापर ने नगर कोतवाली में अतुल गर्ग, पुनीत कालीन, सुशील कुमार और संजीव अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी गौतम थापर का कहना है कि उनका दौलतपुरा जीटी रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी के पास व्यवसायिक परिसर थापर प्लाजा है। इसके भूतल व प्रथम तल पर अतुल गर्ग बाजार इंडिया के नाम से कारोबार करते हैं। आरोप है कि एक फरवरी को वह प्लाजा परिसर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने उनसे किराया देने के लिए कहा तो वह चले गए। इसके बाद वह उनके कार्यालय आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। ऐसे में आरोपी उन्हें व उनके भाई अर्जुन को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए और अब जगह खाली करने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले में जांच कीजा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed