फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Be careful while travelling on DME today, it will become one way if the crowd increases

Ghaziabad News: डीएमई पर आज संभलकर निकलें भीड़ बढ़ने पर हो जाएगा वनवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Be careful while travelling on DME today, it will become one way if the crowd increases
डीएमई पर की गई बैरिकेंडिंग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर मंगलवार को संभलकर निकलें। कांवडि़यों की भीड़ बढ़ने पर डीएमई को वनवे किया जाएगा। सोमवार को यातायात पुलिस ने इसके लिए तमाम तैयारियां कर एक घंटे का ट्रायल भी किया।
भोजपुर, आईएमएस डासना और आईपीईएम प्रवेश प्वाइंट पर दिल्ली के लिए ट्रैफिक बंद कर दिया। इन स्थानों से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला गया। हालांकि एक घंटे के इस ट्रायल में ही प्रवेश प्वाइंट पर हल्के वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर भोजपुर, आईएमएस डासना और विजयनगर के पास आईपीईएम के सामने बने प्रवेश प्वाइंट पर वाहनों को रोक दिया। दोपहर करीब 12 बजे तीनों स्थानों पर लगाए गए बैरियर हटा दिए गए। हालांकि इस दौरान तीनों प्रवेश प्वाइंट पर हल्के वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने करीब 12 बजे तीनों प्रवेश प्वाइंट से बैरिकेडिंग हटाकर यातायात सामान्य कराया। एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि ट्रायल सफल रहा। मंगलवार को जैसे ही कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को वनवे कर दिया जाएगा। मेरठ के काशी टोल प्लाजा और दिल्ली गेट टोल प्लाजा पर मेरठ से दिल्ली जाने वाली लाइन को केवल कावंड़ियों के लिए आरक्षित किया जाएगा।
पुलिस ने सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आने के कारण सुबह हापुड़ तिराहे से घंटाघर की तरफ जाने वाली लेन को भी बंद कर दिया था। घंटाघर की तरफ से हापुड़ तिराहे जाने वाली लेन पर भी वाहन रोके गए।

मेरठ रोड से निकल रही डाक कांवड़ : अबकी बार मेरठ से ही डाक कांवड़ को मेरठ-गाजियाबाद रोड की ओर निकाला जा रहा है। इस रोड को वनवे किया गया है और हल्के वाहनों को दिल्ली से मेरठ जाने वाले मार्ग से निकाला जा रहा है।
ऐसे में डीएमई तक पहुंचने वाली डाक कावंड़ भी गाजियाबाद-मेरठ मार्ग की ओर से गंतव्य की ओर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed