फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   B.Com student committed suicide by hanging himself

Ghaziabad News: बीकॉम के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
B.Com student committed suicide by hanging himself
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की भीमनगर कॉलोनी में बीकॉम के छात्र ने रविवार रात चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवार को इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को छात्र के मोबाइल मे एक डेढ़ मिनट का वीडियो मिला है, जिसमें उसने स्कूल के समय की दोस्त के बात न करने पर यह कदम उठाने की बात कही है। छात्र ने एक दिन पहले अपने दोस्त को फोन करके भी यह बात बताई थी। भीमनगर कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक बीकॉम का छात्र था। एसीपी सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने सोमवार की सुबह को पुलिस को छात्र के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। वीडियो के अलावा कुछ लोगों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। छात्र के परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed