फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Battery of e-rickshaw being charged at home burst, couple and children burnt

Ghaziabad News: घर में चार्ज हो रही ई-रिक्शा की बैटरी फटी, दंपती और बच्चे झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Battery of e-rickshaw being charged at home burst, couple and children burnt
गाजियाबाद। विजनयगर की सर्वोदय काॅलोनी में घर के अंदर ई-रिक्शा की बैटरी फट जाने से दो बच्चों समेत चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। चारों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर ( जीटीबी ) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों बैटरी फटने के बाद गिरे सल्फ्यूरिक एसिड (तेजाब) से झुलसे। इसके बाद कमरे में आग लग गई, जिसमें काफी सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना किराए के मकान में रहने वाले बाॅबी ( 37) के घर में बुधवार की सुबह सात बजे हुई। वह ई-रिक्शा चलाते हैं। इसकी दो बैटरी हैं। दोनों को रोज की तरह मंगलवार की रात चार्जिंग पर लगाया था। सुबह सात बजे एक बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई।
विज्ञापन

बाॅबी ने पुलिस को बताया कि जिस कमरे में बैटरी चार्ज हो रही थीं, उसमें ही वह उनकी पत्नी बेबी ( 35), बेटा विवेक ( आठ ) और बेटी परी (पांच) सो रहे थे। बैटरी का तेजाब चारों पर गिरा। चारों झुलस गए। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चारों पर पहले एमएमजी जिला अस्पताल ले गई। यहां से जीटीबी रेफर कर दिया गया। डाॅक्टरों ने परी की हालत बेहद गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली रितेष त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने बताया कि जिस फैटरी में धमाका हुआ, वह काफी पुरानी थी। माना जा रहा है कि ज्यादा गर्म हो जाने की वजह से फट गई। लोगों का कहना था कि बैटरी फट जाने के बाद ही बिजली के तार में शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। लोगों ने दमकल को सूचना नहीं दी। खुद ही आग पर काबू पा लिया।
प्रतीक ग्रैंड सिटी में बैटरी में लगी आग
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी के एक फ्लैट में रखी बैटरी में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। फ्लैट मालिक ने बैटरी को फ्लैट से बाहर निकालकर बालकनी में रख दिया। आग से ऊंटी लपटें उठ रही थीं। बैटरी से निकला धुआं सोसायटी के कई फ्लैट में पहुंचा। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कोई सूचना नहीं दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि फ्लैट मालिक ने खुद ही बैटरी में लगी आग पर काबू पा लिया था।
बैटरी फटने के कारण
पिछली साल गर्मी के दिनों में बैटरी फटने की कई घटनाएं हुई थीं। इस बार भी गर्मी आते ही बैटरी फटने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बैटरी फटने की मुख्य वजह में ज्यादा गर्मी होना भी शामिल है। अगर बैटरी ऐसी जगह रखी है, जहां तापमान ज्यादा है, तो यह फट सकती है। अगर बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी चार्जिंग से नहीं हटाया गया है तो भी यह फट सकती है। रखरखाव में कमी की वजह से बैटरी में केमिकल रिएक्शन हो जाती हैं। बैटरी में किसी तरह की टूट फूट होने पर भी यह फट सकती है।

ऐसे करें बचाव
बैटरी को ज्यादा देर तक चार्ज न करें। पानी का स्तर बनाए रखें। गर्म स्थान पर न रखें। बैटरी खराब या पुरानी हो गई है तो जांच करा लें, इसके बाद ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed