फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Battery burst due to short circuit in Ansari Plaza of Bulandshahr, fire broke out in three shops

Bulandshahr: बुलंदशहर के अंसारी प्लाजा में शार्ट सर्किट से फटी बैटरी, तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 24 Oct 2023 03:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Oct 2023 03:18 PM IST
सार

बुलंदशहर के अंसारी प्लाजा में शार्ट सर्किट से बैटरी फट गई। जिससे तीन दुकानों में आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
Battery burst due to short circuit in Ansari Plaza of Bulandshahr, fire broke out in three shops
बुलंदशहर में बैटरी फटने से तीन दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी के पास स्थित मार्किट अंसारी प्लाजा में सोमवार देर रात शिकारपुर बाईपास निवासी संदीप कुमार शर्मा की जूते चप्पल की दुकान में आग लग गई। साथ ही आग लगने से दुकान के माल के साथ इन्वर्टर से जुड़ी बैटरी में विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन


इस दौरान तेज धमाके के साथ तेजाब आसपास की बंद दुकानों में घुस गया। संदीप ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे शोरूम बंद कर घर गया था। करीब नौ बजे संदीप को लोगों ने सूचना दी कि शोरूम से धुआं निकल रहा है। संदीप शर्मा शोरूम पर पहुंचे और दोनों शटर बमुश्किल खोल दिए। 
विज्ञापन


इसी दौरान आग की चपेट में आई बैट्री में तेज धमाका हुआ और उसका तेजाब आग के साथ सामने स्थित गुनगुन इलेक्ट्रिकल्स और जेडके हार्डवेयर की दुकानों में जा घुसा। इससे शोरूम के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर की दुकानों में भी आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। संदीप शर्मा ने बताया कि करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, गुनगुन इलक्ट्रॉनिक्स के मालिक नागपाल सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी आवास विकास ने करीब पांच लाख का नुकसान होना बताया है। जबकि भूमि सेनेट्री स्टोर के मालिक कुलदीप राठी ने तीन से चार लाख का और हार्डवेयर की दुकान संचालक जुल्फकार ने दो से तीन लाख रूपये का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed