{"_id":"618769f83dd7393a4c7e12a6","slug":"bar-girls-beating-up-in-beer-party-on-diwali-night-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दीपावली की रात दरोगा की बीयर पार्टी में बार बालाओं की पिटाई, फरमाइश पूरी न करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दीपावली की रात दरोगा की बीयर पार्टी में बार बालाओं की पिटाई, फरमाइश पूरी न करने पर पीटा
Sun, 07 Nov 2021 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:28 AM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी थाने की डासना पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम की डांस पार्टी में बार बालाओं को पीटा गया। मामले में पुलिस ने दरोगा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दरोगा की पार्टी में बार बालाओं की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना की डासना चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने दिवाली की रात दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी कराई। इसमें बीयर और मुर्गे चले। बार बालाओं को नचाया गया। उनसे कई तरह की फरमाइश की गईं। फरमाइश पूरी न होने पर उन्हें पीटा गया।
इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस ने दरोगा और उसके चार दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे निलंबित कर दिया है। उसके दोस्तों की तलाश है।
डांस पार्टी देव हाईट्स सोसायटी के दसवीं मंजिल के फ्लैट में कराई गई। रंगीन महफिल सजी। इसमें दरोगा जितेंद्र, कुलदीप, शकील, ताज मोहम्मद उर्फ तज्जी और गुलफाम मौजूद रहे। दो बार बालाओं को नचाया गया। रिपोर्ट चौकी के सफाईकर्मी इमरान ने दर्ज कराई है। उससे मुर्गे का मांस और बीयर मंगाई गई थी।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया, वह जब पहुंचा तो एक लड़की भाग रही थी। उसे पीटा गया था। वह सहमी हुई थी। उसने बताया कि डांस पार्टी में उसके और दूसरी लड़की के साथ बदसलूकी की गई। वे लोग उल्टी-सीधी फरमाइश कर रहे थे। इंकार करने पर दोनों को पीटा। वह भाग गई।

इमरान ने पुलिस को बताया कि वह फ्लैट में पहुंचा तो पार्टी चल रही थी। उसने दूसरी लड़की को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि इमरान की तहरीर मारपीट, बलवा, जान की धमकी का केस दर्ज किया गया है। दरार के फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है।
दरोगा बोला, बार बालाओं को इमरान लाया
पुलिस की जांच में आया कि बार बालाओं को दरोगा ने बुलाया। हालांकि उसने पूछताछ में इससे इंकार किया। उसने कहा कि बार बालाओं को इमरान लेकर आया था। पुलिस का कहना है कि दरोगा ने बार बालाओं से फरमाइश कीं। वे अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। इसका बार बालाओं ने विरोध किया। इसी पर उन्हें पीटा गया।
पुरानी तैनाती के कारनामे भी खंगाल रही पुलिस
2015 बैच के दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम को कुछ समय पहले ही डासना चौकी में तैनाती मिली थी। पुलिस दरोगा के पुराने कारनामे भी खंगाल रही है। कहां-कहां दरोगा की तैनाती रही है और उसका कैसा आचरण रहा है, इस पर भी जांच चल रही है।
कुलदीप करता है ट्रांसपोर्ट का काम
दरोगा के साथ अन्य चार आरोपियों में केवल कुलदीप ही ट्रांसपोर्ट का काम करता है। ताज मोहम्मद गाड़ी चलाता है। शकील और गुलफाम के काम के बारे में पता किया जा रहा है। कोई भी हाईप्रोफाइल नहीं है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
दरोगा अपनी ड्यूटी छोड़कर अपने दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर गया। वहां पार्टी की और दो लड़कियों को बुलाया। डांस के अलावा भी कुछ और फरमाइशें कीं। दरोगा को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
पवन कुमार, एसएसपी
पवन कुमार, एसएसपी