{"_id":"688e6bf5abd93a9ada079c8e","slug":"banquet-halls-account-head-accused-of-embezzling-rs-25-lakh-report-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8161-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैंक्वेट हॉल के एकाउंट हेड पर 25 लाख रुपये के गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैंक्वेट हॉल के एकाउंट हेड पर 25 लाख रुपये के गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वैशाली में बैंक्वेट हॉल चलाने वाले ऋषि ने अपने एकाउंट हेड पर 25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि जब वह कैंसर पीड़ित हुए थे, तभी गबन किया गया है। ऋषि बाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका वैशाली में बैंक्वेट हॉल है। यहां लंबे समय से अमित क्वात्रा नाम का व्यक्ति एकाउंट विभाग के हेड में रूप में कार्यरत था।
पीड़ित का कहना है कि उन्हें कैंसर है और वह दो साल से इलाज में व्यस्त थे। इस दौरान अमित उनके पास से काम छोड़कर फरार हो गया था। कुछ समय बाद उनके पास वेंडर व सप्लायरों के भुगतान बकाया होने के फोन आने लगे। इसके बाद उन्होंने खाते की जांच की तो करीब 25 लाख रुपये का गबन सामने आया। अमित ने क्लाइंट्स से बुकिंग के नाम पर एडवांस अपने खाते में लिया और वेंडर्स को भुगतान करने के बजाय रकम हड़प ली। आरोपी कांट्रैक्ट की फाइलें, पेन ड्राइव और डिजिटल रिकॉर्ड भी ले गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।