फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Banned colour found in burger masala, shop closed

Ghaziabad News: बर्गर मसाला में मिला प्रतिबंधित रंग, दुकान कराई बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Banned colour found in burger masala, shop closed
गाजियाबाद। बर्गर और हॉट डॉग में इस्तेमाल होने वाले मसाले में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल होने और पनीर में मिलावट होने पर कविनगर स्थित हॉट डॉग बेचने वाले दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान का पंजीकरण आंशिक रूप से निलंबित कर दिया है। नौ महीने बाद सैंपल की रिपोर्ट आने पर दुकान के पंजीकरण को निलंबित करते हुए 15 दिनों तक खाद्य कारोबार बंद करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य पदार्थों में इस रंग का इस्तेमाल करने पर मनाही है क्योंकि यह हानिकारक होता है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त खाद्य अरविंद कुमार यादव ने बताया कि कविनगर सी ब्लॉक मार्केट स्थित मुस्कान हॉट डॉग से इसी वर्ष 25 जनवरी को तैयार बर्गर, तैयार बर्गर मसाला और पनीर के नमूने लिए गए थे। इसको जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट अब आई है। उन्होंने बताया बर्गर में इस्तेमाल मसाले में प्रतिबंधित रंग सूडान-II और बटर येलो रंग का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा पनीर में विजातीय वसा पाया गया है। इन सभी नमूनों को असुरक्षित घोषित किया गया है। प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए खाद्य कारोबारकर्ता को 15 दिनों में आवश्यक सुधार करके इसकी आख्या कार्यालय मेेें प्रस्तुत करने के लिए कही गई है।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि सुडाना-2 को खाद्य पदार्थों में रंग के रूप में प्रतिबंधित किया गया है क्योंकि यह मनुष्यों के लिए हानिकारक माना जाता है और इसके संभावित कार्सिनोजेनिक (कैंसर पैदा करने वाले) गुणों के कारण खाद्य पदार्थों में इसके उपयोग की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed