{"_id":"69597d69fcf6bf56190117f5","slug":"bangalore-flight-rescheduled-then-cancelled-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14018-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंगलुरू की फ्लाइट का पहले बदला समय, फिर हुई रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंगलुरू की फ्लाइट का पहले बदला समय, फिर हुई रद
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन हवाई अड्डे से बंगलुरू को जाने वाली फ्लाइट शनिवार को रद कर दी गई। इससे पहले इसके देरी से उड़ान भरने की सूचना यात्रियों को दी गई थी। अचानक रद होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एयरलाइन कंपनी ने बस की व्यवस्था कर यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचाया।
शनिवार को बंगलूरू की उड़ान दोपहर 2:15 बजे उड़ान भरने वाला था। पहले इसके समय में बदलाव कर तीन बजे किया गया। इसके बाद रनवे के रखरखाव की वजह से वायुसेना से क्लियरेंस न मिलने की वजह से फ्लाइट को रद कर दिया गया। फ्लाइट के दिल्ली हवाईअड्डे से संचालित होने की सूचना पर यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि 2:15 बजे के बाद वायुसेना रनवे का मेंटेनेंस करती है। उड़ान में देरी के चलते बाद में क्लियरेंस नहीं मिला और इसे रद किया गया।