{"_id":"67c606e480889a28bc025222","slug":"bandha-sama-presenting-zulu-dance-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-585205-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जुलु नृत्य पेश कर बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जुलु नृत्य पेश कर बांधा समा
विज्ञापन
बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। बाल जगत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्लोबल स्पेक्ट्रम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारत के शास्त्रीय नृत्य, जापानी कबी नाटक, स्पेन के फ्लेमेंको और अफ्रीका के जुलु नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विद्यार्थियों ने अलग-अलग देशों के पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुतियों के माध्यम से अनूठी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत किया। इस दौरान स्कूल में प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें अलग-अलग देशों की कलाकृतियां, शिल्प और खाद्य पदार्थों ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसमें विभिन्न संस्कृतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इतिहास, भूगोल और संस्कृति पर आधारित मॉडल और चार्ट भी प्रस्तुत किए। पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग संस्कृतियों के प्रति सम्मान और समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह, शोभित सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।