{"_id":"68d38e78706c95839b078507","slug":"banana-seller-committed-a-heinous-act-of-obscenity-assaulting-8-year-old-girl-in-ghaziabad-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में ठेले वाले की गंदी हरकत, आठ साल की मासूम से छेड़छाड़; सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी नौशाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में ठेले वाले की गंदी हरकत, आठ साल की मासूम से छेड़छाड़; सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी नौशाद
Wed, 24 Sep 2025 11:56 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:56 AM IST
सार
गाजियाबाद में एक केले की ठेला लगाने वाले की गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है। जहां नौशाद नाम के शख्स ने एक आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
आरोपी नौशाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कॉलोनी के ही लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उससे मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर कॉलोनी में फल बिक्री करने वाले न्यू हिंडन विहार निवासी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़े होकर खेल रही थी।
विज्ञापन
21 सितंबर को कॉलोनी में फल का ठेला लगाने वाले नौशाद ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने आरोपी को बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मारपीट और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।