फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ban on entry without Aadhar card in Dasna Devi temple

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर में बिना आधार कार्ड प्रवेश पर रोक, 60 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

Mon, 11 Oct 2021 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Oct 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry without Aadhar card in Dasna Devi temple
डासना देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में बिना आधार कार्ड के श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसपर मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हम तलाशी के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मंदिर में दर्शन करने दूर-दराज गांव से लोग आते हैं। इस नए नियम से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


महंत ने कहा कि 10 अगस्त को अतिथि साधु पर 25 पुलिसकर्मियों के सामने बदमाश हमला करके चला जाता है, लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोप लगाया कि पुलिस उस घटना में खुलासा भी नहीं करना चाहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोमवार को एसएसपी से मुलाकात करके अतिथि साधु के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए श्रद्धालुओं को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 सीसीटीवी कैमरों से हो रही मंदिर की निगरानी
मंदिर की सुरक्षा को लेकर महंत ने नए 60 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। यह कैमरे मंदिर के अंदर और बाहर चारों ओर निगरानी रखे हुए हैं। मंदिर के मुख्य सेवादार अनिल यादव ने बताया कि आए दिन मंदिर के अंदर कोई न कोई असामाजिक तत्व घुस आता है। इससे महंत यति नरसिंहानंद और मंदिर की खतरा बना हुआ है। अतिथि साधु पर हमले के आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed