फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Balcony fell on girls during party, one died

Ghaziabad News: दावत के दौरान बच्चियों पर गिरा छज्जा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Balcony fell on girls during party, one died
लोनी की सोनिया विहार कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से घायल बच्ची सिबरा। संवाद
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की सोनिया विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम छह बजे कुरानखानी की दावत के दौरान जर्जर मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे में सात साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने मलबे से निकालकर बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सोनिया विहार कॉलोनी में इरफान परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। मकान फारूख का है, जो दिल्ली में रहता है। उनकी पत्नी नगमा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके घर कुरानखानी की दावत थी। उन्होंने अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली ननद सीमा और साबिया के परिवार को बुला रखा था। घर में खाना चल रहा था। साबिया की बेटी माही और सीमा की दो जुड़वां बेटियां सोफिया और सिबरा तीनों मकान के ऊपर छत पर खेल रही थीं। खेलने के दौरान तीनों छत पर बने बाथरूम में हाथ धोने गए थे। तभी बाथरूम का छज्जा गिर गया। छज्जे के साथ बाथरूम भी नीचे धंस गया। तीनों बच्चियां भी नीचे गिर गईं। बच्चियों के नीचे गिरने पर आसपास के लोग आए। परिवार के लोगों ने आसपास के लोगों की मदद से बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला। तभी इरफान तीनों बच्चियों को अपने ऑटो में डालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने सोफिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं माही और सिबरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। माही के सिर और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट लगी है।
विज्ञापन


मकान मालिक को बोला था कि छज्जे को ठीक करा दो

नगमा ने बताया कि वह करीब तीन माह पहले ही इस मकान में रहने के लिए आई थी। उन्होंने कुछ दिनों पहले मकान मालिक से मकान जर्जर होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मकान की मरम्मत करा दो। लेकिन मकान मालिक ने जल्द मकान बिकने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर मकान मालिक समय पर मकान की मरम्मत करा देता, तो यह हादसा नहीं होता है। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। सोफिया और माही की मां भी अंदर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए

जैसे ही मकान का छज्जा गिरा, तो बहुत तेज आवाज आई। बच्चियां चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने काम को छोड़कर मौके पर आ गए। उन्होंने देखा कि मलबे में कुछ बच्चियां दब गई है। उन्होंने एक-एक कर बच्चियों को बाहर निकाला। तीनों बच्चों को बाहर निकालने में करीब 7 मिनट लग गए। सोफिया मौके पर ही बेमुध हो गई थी। सिबरा के सिर से खून आ रहा था। वहीं माही भी बेहोश हो गई थी। सोफिया, सिबरा के पिता सुभान और माही के पिता शानू दोनों अशोक विहार कॉलोनी में पड़ोस में रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं।

एसीपी का कहना

एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। घायल बच्चियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गलती किस की है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed