फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bakrid 2024 Totapari and Jamunapari goats are being purchased

Bakrid 2024: कुर्बानी के लिए बकरों का ऑनलाइन बाजार भी सजा, तोतापरी और जमुनापारी बकरों की हो रही खरीदारी

Thu, 13 Jun 2024 11:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Jun 2024 11:01 PM IST
सार

मंडी में 30 हजार से लेकर दो लाख तक के बकरे उपलब्ध हैं। ईद नजदीक आने के साथ-साथ दाम और बढ़ेंगे। ऑनलाइन बाजार में तुर्की दुम्बा, सोजत, तोतापरी, बरबरी, जमुनापरी जैसी हर नस्ल के बकरे मौजूद हैं।

विज्ञापन
Bakrid 2024 Totapari and Jamunapari goats are being purchased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरीद इस बार 17 जून को मनाई जाएगी। बकरीद से पहले कैला भट्ठा , डासना, लोनी, पसौंडा, शहीदनगर, मसूरी में बकरों की मंडी लगनी शुरू हो गई है। मंडी के अलावा लोग ऑनलाइन भी बकरों की खरीद कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंडी में पिछले एक दो दिन से बकरों की बिक्री की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक जमुनापारी और तोतापरी बकरों की खरीद हो रही है। कैला भट्ठा में लगी मंडी के बकरा विक्रेता नदीम ने बताया कि वजन से हिसाब से इनके दाम कम ज्यादा भी हो सकते हैं। मंडी में 30 हजार से लेकर दो लाख तक के बकरे उपलब्ध हैं। ईद नजदीक आने के साथ-साथ दाम और बढ़ेंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन बाजार भी सजा
ऑनलाइन बाजार में पांच हजार से लेकर लाखों तक के बकरे उपलब्ध हैं। इसमें हर नस्ल और हर दाम के बकरे शामिल हैं। गोट इंडिया डॉट कॉम पर कुर्बानी के लिए बकरे 425 रुपये किलो से लेकर 20 हजार रुपये किलो तक मिल रहे हैं। 20-25 हजार रुपये किलो के हिसाब से 25 किलो का बकरा लगभग पांच लाख के करीब है। ऑनलाइन सबसे अधिक हाईब्रीड सोजत बकरे की डिमांड है। यह बकरे 20 किलो से लेकर 100 किलो तक की वजन के हैं। इसके अलावा 100 किलो का जामुनापारी बकरा भी है। ऑनलाइन बाजार में तुर्की दुम्बा, सोजत, तोतापरी, बरबरी, जमुनापरी जैसी हर नस्ल के बकरे मौजूद हैं।
 

विज्ञापन

खुले में कुर्बानी न करने की अपील की
शहर काजी मशरूर अब्बासी ने सभी से अपील की है कि खुले में कुर्बानी न करें। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की भी कुर्बानी न दी जाए। सभी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed