सपा की नीति बताकर और भाजपा की नीतियों का किया विरोध - साइट-4 में सपा के कार्याकर्ताओं ने किया लोगों से सम्पर्क माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोगों से सम्पर्क किया। साइट-4 साहिबाबाद में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीति को पत्र द्वारा बताकर भाजपा की नीतियों का विरोध किया। साहिबाबाद विस प्रभारी मनमोहन झा गामा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर साइट-4 में लोगों से सम्पर्क किया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के कोरोना को लेकर नियत-शर्तों का भी पूरा ध्यान रखा। बताया कि पार्टी की नीतियों को पत्र के माध्यम से लोगों को बताया गया। इसके बाद भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताकर उनका विरोध किया। वहीं,अवतार सिंह काले, जब्बार मालिक समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर लोगों को आम बांटे। इस बीच शाहिद परवेज, मज्जू चौधरी, अरविंद कठेरिया, अंकित झा, साजन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। ---------------------- सुमित कुमार