{"_id":"5eba82c88ebc3e90a8332b8e","slug":"b-l55","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर गड्ढों में भरा नाली का पानी, पनप रहे मक्खी-मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर गड्ढों में भरा नाली का पानी, पनप रहे मक्खी-मच्छर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में गंदगी के अंबार से परेशान स्थानीय लोगों ने लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के आजाद विहार में बृहस्पत बाजार में गंदगी के अंबार से स्थानीय लोग परेशान हैं। आरोप है कि कालोनी में दो से तीन फीट गहरे गड्ढों में नाली की गंदगी ओवरफ्लो होने से जम गई है। जिससे गंदे पानी में मक्खी और मच्छर पनपने लगे हैं। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में घरों में बदबू फैलने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने कई बार गंदगी को साफ कराने की मांग की। मगर समाधान ना होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि आजाद विहार के बृहस्पत बाजार में रास्तों में अनावश्यक तरीके से खुदाई होने पर गड्ढे हो गए हैं। जबकि नालियों की चौड़ाई और लंबाई छोटी होने से गंदगी ओवर फ्लो होकर रास्ते पर बहने लगती है। इससे इलाके में गंदगी और बदबू का अंबार लग गया है। आरोप है कि जगह-जगह गहरे गड्डों में पानी भरने के कारण पिछले दिनों एटीएम की गाड़ी पलट गई थी,जबकि बाइक सवार चालक भी गिरकर चोटिल होते रहते हैं। उधर, खोड़ा नगर पालिका परिषद के अधिकारी का कहना है कि कोरोना में जगह जगह सफाई कर्मी योद्धा के रूप में जुटे हुए हैं। यदि किसी जगह गंदगी रह गई है तो वहां सफाई करा दी जाएगी। ----------------------------- सुमित कुमार