फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेटे के इलाज को नहीं थे पैसे, दिव्यांग पिता ने सड़क पर मांगी मदद

बेटे के इलाज को नहीं थे पैसे, दिव्यांग पिता ने सड़क पर मांगी मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
बेटे के इलाज को नहीं थे पैसे, दिव्यांग पिता ने सड़क पर मांगी मदद
- 27 लोगों के ग्रुप ने 5101 रुपये का चेक और खाने का सामान दिया - लोगों ने आगे बढ़कर आगे भी मदद का दिया भरोसा माई सिटी रिपोर्टर साहिबााबाद। लॉकडाउन-3 में काम-कारोबार ठप होने से जहां दिहाड़ी-मजदूर भूख और प्यास को भूलकर पैदल ही सड़कों को पार पर अपने-अपने गांव लौट रहे हैं। वहीं, बेटे को टायफाइड का इलाज कराने में असमर्थ पिता सड़क किनारे लोगों से मदद की गुहार लगाने को मजबूर है। इस मार्मिक तस्वीर के सामने आने पर सीमांत विहार के 27 लोगों ने आर्थिक और खाने-पीने का सामान देकर मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन
कौशांबी के सीमांत विहार में रहने वाले बी.एन सिंह ने बताया कि भोवापुर में पंडित ललन झा किराए के कमरे पर रहकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह पैरों से दिव्यांग हैं, जिसमें वह पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम कर परिवार को चलाते हैं। लेकिन लॉकडाउन-3 में काम ना होने से वह बेहद परेशान चल रहे हैं। बताया गया कि इसी बीच उनके पांच वर्षीय बेटे को भी टायफाइड हो गया। किसी तरह डॉक्टरों के पास कुछ दिन उसका इलाज कराया। लेकिन पैसों की तंगी के चलते अब इलाज नहीं करा पा रहे थे। इस पर दिव्यांग पिता मजबूर होकर रोजाना एक दुकान के पास खड़े होकर लोगों से मदद कर गुहार लगाते हैं। बी.एन सिंह के मुताबिक, इस मामले के बारे में उनके दोस्त मनोज ने उन्हें बताया तो उन्होंने अपने परिचितों के साथ इस मामले को रखा। ग्रुप के 27 लोगों ने दिव्यांंग पिता की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और सभी ने मिलकर 5101 रुपये इकट्ठा किए। जबकि खाने-पीने के सामान का भी दुकान से खरीदा। स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे भी मदद का भरोसा दिया है। ---------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed