{"_id":"5ed7a0c18ebc3e903e71abd3","slug":"b-e-aa-l2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी में एनजीटी के आदेश पर सड़क व नालों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी में एनजीटी के आदेश पर सड़क व नालों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी में एनजीटी के आदेश पर सड़क व नालों का निर्माण शुरू - 4.2 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत काम हुआ पूरा - 31 अगस्त तक काम पूरा कर 15 सितंबर तक एनजीटी में फाइल करनी है रिपोर्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर नगर निगम ने कौशांबी में सड़क और नाले बनाने का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर निगम ने सतपुड़ा के सामने सड़क निर्माण किया। वहीं, नंदा टावर से शिवालिक, कामदगिरी से शिवालिक और शिवालिक से वेव सिनमा के बीच नाले का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। अभी तक नगर निगम ने 4.2 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। अब मामले में निगम को 15 सितंबर को अपनी रिपोर्ट एनजीटी में जमा करानी है। याचिकाकर्ता विनय कुमार मित्तल ने बताया कि कारवा की तरफ से कौशांबी में नाले, सड़क और तमाम तरह के मुद्दों पर एनजीटी में याचिका दायर की हुई है। इसको लेकर नगर निगम ने 4.2 करोड़ रुपये का प्रॉजेक्ट निकाला था। जिसमें से नालों का काम लगभग पूरा हो चुका है तो सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि कौशांबी में नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। 31 अगस्त तक विभाग को यह काम पूरा करना है। जबकि 15 सितंबर को अपनी रिपोर्ट एनजीटी में जमा करनी होगी। ------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन