Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Azam Khan, housed in a special barrack, is unhappy with the jail administration over the non-provision of a bed.

Ghaziabad News: विशेष बैरक में रखे गए आजम खां, बेड न मिलने पर जेल प्रबंधन से नाराज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan, housed in a special barrack, is unhappy with the jail administration over the non-provision of a bed.
मसूरी (गाजियाबाद)। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिला कारागार में विशेष बैरक में रखा गया है। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने क्वारंटाइन रूम में रहने से इन्कार कर दिया और अलग से व्यवस्था करने की मांग की। बैरक में बेड की सुविधा न मिलने पर भी वह जेल प्रबंधन से नाराज हो गए। काफी समझाने के बाद वह विशेष बैरक में रहने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


जेलर किशोर कुमार दीक्षित ने बताया कि आजम खां को दोपहर करीब 1:30 बजे जिला कारागार लाया गया था। शुरुआत में उन्होंने क्वारंटाइन रूम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई और उसमें बेड लगाने की मांग की। हालांकि जेल के नियमों का हवाला देते हुए प्रबंधन ने उन्हें बेड उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया। इस पर आजम खान ने नाराजगी जताई और अपने खराब समय को कोसा।
विज्ञापन


जेल प्रबंधन के मुताबिक, रामपुर जेल से मिली सात लाइन की मेडिकल रिपोर्ट और साथ लाई गई पुरानी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आजम खान को लीवर और हृदय संबंधी बीमारी की दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। सोमवार को जेल की चिकित्सा टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उन्हें जरूरत की दवाएं और कमर दर्द से संबंधित जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......



जेल के बाहर इकठ्ठा हुए समर्थक



भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जब दोपहर में आजम खान को वाहन से जेल के प्रवेश द्वार पर लाया गया और पौने तीन बजे तक सभी जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें जेल में दाखिल कर लिया गया। इस दाैरान जेल के बाहर मौजूद समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया, हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और व्यवस्था को नियंत्रित रखा। जेल परिसर के बाहर गाजियाबाद के राजनगर निवासी उनकी मुंह बोली बेटी एकता कौशिक भी वहां मौजूद रहीं। इस दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक असलम चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आजम खान हमारे नेता हैं और उन्हें मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनाने की सजा के तौर पर सरकार द्वारा गलत तरीके से फंसाया गया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने कंबल और चादर समेत कुछ उपहार दिए। नियमों के अनुसार पहले कंबल और चादर अंदर जाने से रोका गया हालांकि बाद में साथ ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed