फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ayurved paramedical stof demand for corenteen

आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने क्वारेंटीन करने की किया मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
ayurved paramedical stof demand for corenteen
आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों ने किया क्वारेंटीन करने की मांग - कर्मचारियों का कहना कई दिन से लगातार ड्यूटी करने के बाद भी नहीं मिली छुट्टी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले के अलग-अलग  क्वारंटीन सेंटरों पर ड्यूटी कर रहे आयुर्वेदिक व युनानी विभाग के फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राजकीय आयुर्वेदिक एवं युनानी फार्मासिस्ट संघ ने होम क्वारंटीन करने की मांग की है। संघ का कहना है कि कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी करते हुए  25 से 28 दिन हो चुके हैं। अभी तक होम क्वारंटीन या अलग रहने की व्यवस्था नहीं की गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक किसी का सैंपल भी नहीं लिया गया है।   राजकीय आयुर्वेदिक एवं युनानी फार्मासिस्ट संघ के मंत्री प्रवीण कुमार का कहना है कि पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर क्वांरटीन सेंटर बनाए गए है। सुंदरदीप व आईएमएस में बनाए गए क्वारंटीन में आयुर्वेदिक एवं युनानी विभाग के फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें यहां लगातार ड्यूटी करते हुए 25 से 28 दिन बीत चुके है। इन सेंटरों से कई लोग पॉजिटिव भी हो चुके हैँ। इसके बावजूद यहां कार्यरत कुछ फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर वाइज नहीं लगाई गई हैं। उन्हें 14 दिन बाद होम क्वारंटीन कर उनका सैंपल लिया जाना चाहिए। कर्मचारियों का लगातार ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। फार्मासिस्ट संघ ने सीएमओ से कर्मचारियों को राहत देते हुए रोस्टर के अनुसार ड्यूटी कराए जाने की मांग की है। वहीं सीएमओ डा. एनके गुप्ता का कहना है कि जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को होम क्वारंटीन या अलग क्वारंटीन की व्यवस्था की जाती है, लेकिन क्वारंटीन सेंटर पर ड्यूटी करने वालों को होम क्वारेंटीन करने की जरूरत नहीं है। सीएमओ का कहना है कि यह कर्मचारी किसी भी संदिग्ध के सीधे संपर्क में नहीं आते हैं।  ------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed