फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Avnish Kumar Awasthi inaugurated Bal Mitra Kendra in sahibabad

Avnish Awasthi in Ghaziabad: जीरो टोलरेंस नीति पर अब उत्तम बन रहा UP, महिला-बाल सुरक्षा को लेकर CM बेहद गंभीर

Sat, 29 Apr 2023 04:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Apr 2023 04:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बाल मित्र केंद्र का उद्घाटन किया। सीएम महिला और बच्चों के प्रति अपराधों को लेकर बेहद गंभीर हैं।

विज्ञापन
Avnish Kumar Awasthi inaugurated Bal Mitra Kendra in sahibabad
अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को सीएम की जीरो टॉलरेंस नीति को सबसे उत्तम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला और बच्चों के प्रति अपराधों को लेकर बेहद गंभीर हैं। सीएम ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए गांव-गांव में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की और अब कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम हो रहा है। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा और डीसीपी विवेक चंद्र और साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक के अलावा प्रशासन के साथ एनजीओ के लोगों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने गृह विभाग में रहकर पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर करने का काम किया था। क्योंकि सीएम गंभीर अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हैं। उन्होंने एनजीओ द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों और योजनाओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीसीजीआई डॉक्टर जीएन सिंह और सीएम के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने एनजीओ समाधान अभियान द्वारा बनाए गए बाल मित्र केंद्र का उद्घाटन किया। इस बीच दोनों ने शिक्षण संस्थान, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed