{"_id":"648770bbf3020ec2f208d924","slug":"autos-and-e-rickshaws-standing-haphazardly-on-the-road-blocking-the-way-to-the-railway-station-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-130901-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन की राह रोक रहे सड़क पर बेतरतीब खड़े आटो और ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन की राह रोक रहे सड़क पर बेतरतीब खड़े आटो और ई-रिक्शा
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन रोड पर बेतरतीब खड़े आटो व ई-रिक्शा यात्रियों की राह रोक रहे हैं। स्टेशन के इंट्री प्वाइंट पर सुबह से शाम तक यह हालात बने रहते हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम की ओर से किए गए लाइव में यह नजारा दिखा। स्टेशन के अंदर जाने पर और भी बदइंतजामी सामने आई। प्लेटफार्म पर लगी पानी की टोटियों से गर्म पानी निकल रहा था। यात्री खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए खुले स्टॉल से ठंडा पानी खरीद कर पी रहे थे। शीतल पेयजल की मशीन भी ठीक से काम नहीं कर रही थी।
बोतलबंद खरीदो या पियो गर्म पानी
प्लेटफार्म नंबर चार पर लगी टंकी पर बोतल लेकर पानी भरने गए कासगंज के भीमसेन ने जब गर्म पानी निकलता देखा तो बिफर गए। कहने लगे कि यह सब स्टेशन पर मौजूद दुकानदारों और अफसरों की मिलीभगत का नतीजा है। अब बोतल पानी खरीदना पड़ेगा। नहीं खरीदें तो गर्म पानी पीना पड़ेगा। इस मामले में उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों से शिकायत भी की।
कई पंखे बंद मिले
प्लेटफार्म नंबर तीन से धीरे धीरे सीढ़ी चढ़कर बाहर आने की मशक्कत करते बुजुर्ग राजकुमार सिंह ने बताया कि लुधियाना से आ रहा हूं। भीषण गर्मी है। स्टेशन पर भीड़ रहने से उमस और बढ़ गई है। पंखा भी नहीं चल रहा है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने का केवल दावा किया जाता है। शौचालय में गंदे दिखे। बदबू प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों तक पहुंच रही थी।
विज्ञापन
रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा
राजनगर एक्सटेंशन निवासी दीप्ती स्वचलित सीढि़यों की बजाय जीने से नीचे उतर रही थीं। रास्ते में तीन लोग नशे की हालत में बैठे थे। उनको देखकर दीप्ती बोलीं कि कहने को तो रेलवे स्टेशन की सुरक्षा आरपीएफ, जीआरपी के हवाले है, लेकिन यहां जब भी आना हुआ, इस तरह के लोगों का जमावड़ा मिलता है, ये किसी को दिखाई नहीं देते।
यात्री सुविधाओं का रखा जाता है ध्यान
स्टेशन अधीक्षक कुलदीप त्यागी का कहना है कि यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। फिर भी किसी स्तर पर कमी है तो उसको दूर किया जाएगा। वाटर कूलर किसी वजह से काम नहीं कर रहे हैं, इनको भी ठीक कराया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी से समन्वय किया जाएगा। - कुलदीप त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, गाजियाबाद