{"_id":"6af5f8597a80d82d840d11bc","slug":"auto-rickshaw-rams-into-the-rear-of-a-truck-parked-on-the-road-driver-killed-three-injured-ghaziabad-news-c-133-1-bul1030-170634-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से लगी ऑटो की टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से लगी ऑटो की टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान ऑटो चालक नितेश कुमार उर्फ नंदू (25 वर्ष) की मौत हो गई। नितेश कन्नौज के गांव अल्लाहदादपुर के निवासी थे और दिल्ली में ऑटो चलाते थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे वह अपने बहनोई सुरेंद्र, बहनोई के भाई सतेंद्र और दोस्त अंशुल के साथ दिल्ली लौट रहे थे। बुलंदशहर क्षेत्र में ब्रहमानंद टी-पॉइंट पर जादौन पेट्रोलपंप के पास यह दुर्घटना हुई। सुरेंद्र और सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
अंशुल की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार अभी भी चल रहा है। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नितेश दो बहनों के इकलौते भाई थे और परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है, जिससे बूढ़े माता-पिता का सहारा छिन गया है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।