फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto-rickshaw driver accused of stealing a woman's jewellery

Ghaziabad News: ऑटो चालक पर महिला के गहने चोरी करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver accused of stealing a woman's jewellery
गाजियाबाद। मोहन नगर बस स्टैंड पर एक महिला ने अज्ञात ऑटो चालक पर सोने के जेवर और 7000 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। वह 8 अगस्त को मोहन आई थी, तभी ठप्पेबाज चालक ने उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कुसुमलता निवासी बनवारीपुर गौतमबुद्धनगर ने पुलिस को बताया कि वह लालकुआं जाने के लिए मोहन नगर बस स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। कांवड़ यात्रा के दौरान वह एक ऑटो में बैठी। ऑटो चालक ने उसे बातों में उलझाया। उसने कुसुमलता के सोने की चैन, सोने की बाली, एक जोड़ी झुमकी और 7000 रुपये पर्स में रखवाए। चालक ने ये सभी सामान उसके बैग में रखवा दिए। इसके बाद चालक ने चोरी से पर्स उसके बैग से निकाल लिया। ऑटो चालक कुसुमलता को रास्ते में उतारकर फरार हो गया। कुसुमलता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने गांव बनवारीपुर, गौतमबुद्ध नगर चली गई थी। अब उन्होंने समय निकालकर रविवार को साहिबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed