{"_id":"67c55d88b02ca981570d3d6c","slug":"auto-driver-killed-by-stabbing-him-in-stomach-with-screwdriver-in-ghaziabad-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में वारदात: पेचकस मारकर ऑटो चालक की हत्या, गुरुग्राम का रहने वाला है मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में वारदात: पेचकस मारकर ऑटो चालक की हत्या, गुरुग्राम का रहने वाला है मृतक
Mon, 03 Mar 2025 01:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो दोस्तों में विवाद हो गया। जिसके चलते एक ऑटो चालक के पेट में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में ऑटो चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। गुरुग्राम निवासी शिवम (23) दोस्त से मिलने क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की बागू कालोनी में आया था। जहां दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि विवाद के दौरान आरोपी दोस्त ने शिवम के पेट में पेचकस घोंप दिया। घायल शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की सुबह शिवम की मौत हो गई है। शिवम मूल रूप से फिरोजाबाद का रहना वाला था।
विज्ञापन