{"_id":"690270a5f1e856aa720c2c43","slug":"auto-collides-with-bike-sister-dies-brother-critical-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107595-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑटो ने मारी बाइक में टक्कर, बहन की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑटो ने मारी बाइक में टक्कर, बहन की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड पर हुई टक्कर के बाद गिरा ऑटो। संवाद
मुरादनगर। रावली रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
निवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्यासपुर गांव निवासी अमन बाइक से अपनी बहन ज्योति के साथ काकड़ा गांव से वापस अपने गांव जा रहे थे। रावली मार्ग पर एक स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें बाइक सवार ज्योति (28) की मौत हो गई, जबकि उनका भाई अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ऑटो सवार राजीव त्यागी, शिवांक निवासी नेकपुर व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।