फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aunt and nephew arrested for sexually assaulting a teenager on the pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोपी मामी-भांजा गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew arrested for sexually assaulting a teenager on the pretext of marriage
कौशांबी। थानाक्षेत्र की निवासी किशोरी से यौन उत्पीड़न के आरोपी और उसकी मामी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने किशोरी से अपने भांजे की दोस्ती कराई। युवक ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी युवक और उसकी मामी कमरा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीन अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की और तलाश के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों पीड़िता के साथ वाले कमरे में ही रहते थे।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मूलरूप से बिहार के भागलपुर निवासी महिला अपने पति और भांजे के साथ कौशांबी स्थित एक मकान में रहती थी। तीन अप्रैल को उन्हीं के पड़ोस महिला ने मामी और भांजे के खिलाफ नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि बेटी के गर्भवती होने पर आरोपी व उसकी मामी कमरा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ उनका भांजा भी होटल पर काम करता है। उनके पड़ोस वाले कमरे में किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। जबकि किशोरी के खराब स्वास्थ्य होने के कारण अस्पताल में ही भर्ती रहते हैं। किशोरी अधिकतर घर पर अकेले रहती थी। इस दौरान भांजे की किशोरी से दोस्ती हो गई। जब भांजे ने उसे यह बात बताई तो शादी कराने का आश्वासन दिया। इस बात का फायदा उठाकर उसके भांजे ने किशोरी से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी की मां को बेटी के गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने आरोपी से शादी के लिए कहा। इसके बाद भांजे ने इन्कार कर दिया वह दोनों भाग गए। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed