{"_id":"578a81764f1c1b027d141073","slug":"august-12-will-be-four-electrical-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से 12 अगस्त तक रहेगी बिजली की समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार से 12 अगस्त तक रहेगी बिजली की समस्या
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहन नगर जोन की कालोनियों को चार अगस्त से 12 अगस्त तक बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। हज हाउस के पास एचटी लाइन को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा, जिसके चलते इस दौरान पावर कारपोरेशन शट डाउन लेगा।
कालोनियों की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित नहीं होगी। कान्हा उपवन सब स्टेशन को मोहन नगर सब स्टेशन से जोड़कर वैकल्पिक तौर पर आपूर्ति की जाएगी। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि लोनी स्थित 220केवी सबस्टेशन से मोहन नगर 132केवी को बिजली मिलती है।
इसकी लाइन हज हाउस के ऊपर से जा रही है, जिसे शिफ्ट करना है। इसका काम जीडीए चार अगस्त को शुरू करेगा, जो 12 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इस दौरान लोनी से बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन के अधिकारियों की देखरेख में काम होगा। लोगों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़े, इसके लिए मोहन नगर 132केवी सबस्टेशन और कान्हा उपवन सबस्टेशन से जोड़कर सप्लाई सुचारु रखी जाएगी।
इस दौरान शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, डीएलएफ, श्यामपार्क आदि में परेशानी रहेगी। पावर कारपोरेशन के मुताबिक रोजना चार से पांच घंटे की कटौती से जूझना पड़ेगा।