फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempted robbery by entering the bungalow, two mobiles stolen from the security guard

Ghaziabad News: कोठी में घुसकर डकैती का प्रयास, सुरक्षाकर्मी से दो मोबाइल लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by entering the bungalow, two mobiles stolen from the security guard
गाजियाबाद।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र की राजनगर स्थित एक कोठी पर दोपहर के समय सात बदमाश पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षाकर्मी से मुख्य गेट खोलने को कहा। गेट नहीं खोलने पर सुरक्षाकर्मी से दो मोबाइल लूटकर भाग गए। सुरक्षाकर्मी ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि राजनगर निवासी एक कारोबारी का सुरक्षाकर्मी धन बहादुर कोठी की देखरेख और सुरक्षा करता है। धन बहादुर के मुताबिक 25 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे कार सवार सात बदमाश कोठी के गेट पर पहुंचे और धन बहादुर को मुख्य गेट खोलने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने धन बहादुर के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी धन बहादुर से दो मोबाइल लूटकर भाग गए। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed