फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to rape a woman after entering her house, threw the child from her lap on the ground

Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, गोद से बच्चा जमीन पर फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman after entering her house, threw the child from her lap on the ground
मोदीनगर। एक कॉलोनी में युवक ने महिला को अकेला देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी छत के रास्ते में घर में घुसा। उसने महिला की गोद से बच्चे को खींच कर जमीन पर फेंक दिया। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने महिला के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। कॉलोनी निवासी महिला की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि दो दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी छत के रास्ते में उनके कमरे में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला की गोद में छोटा बच्चा था आरोपी ने बच्चे को जमीन पर फेंक दिया। इससे बच्चा घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी ने महिला को पीटकर घायल कर दिया और छत के रास्ते ही वापस भाग गया। महिला ने पति को लौटने पर आपबीती बताई। महिला के पति ने विरोध जताया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर भानू और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed