फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to misdeed a married woman by entering house case registered

महिला की आपबीती: ड्यूटी गए थे पति, घर पर बेटी और मैं थी, मौके का फायदा उठाने को दीवार फंद आया दरिंदा... और

Sat, 25 Mar 2023 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2023 12:59 AM IST
सार

आरोपी ने घर में दाखिल होकर महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचा दिया, जिस पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
Attempt to misdeed a married woman by entering house case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में बीती रात घर में सो रही विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जागने के बाद विवाहिता ने शोर मचा दिया, इसके बाद आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। गुरुवार रात वह ड्यूटी गए थे। घर पर उनकी पत्नी दस वर्षीय पुत्री के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात में करीब डेढ़ बजे एक युवक दीवार फांदकर घर में घुसा। आहट से विवाहिता की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कमरे में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर के बीच पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए भाग गया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी भरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed