फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to kidnap wife who came to save husband

Ghaziabad News: पति को बचाने आई पत्नी को अगवा करने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap wife who came to save husband
गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाने में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक पर कार सवारों ने हमला कर दिया। इसका पता लगने पर पति अपने देवर के साथ उनको बचाने पहुंची तो उनको अगवा करने की कोशिश की गई। मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि एक पक्ष से उनका विवाद चल रहा है। वह जब अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तब उनपर कार सवारों ने हमला कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना अपनी पत्नी को दी। पत्नी उनके छोटे भाई के साथ मौके पर आई तो हमलावरों ने उनके अपहरण की कोशिश की। आसपास के लोगो की मदद से किसी तरह उनको बचाया जा सका। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed