फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack with knife on asking for loan money

Ghaziabad News: उधार के रुपये मांगने पर चाकू से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attack with knife on asking for loan money

विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित वर्धमान पुरम कॉलोनी निवासी जीशान की मां ने पड़ोसी युवक गुलजार पर बेटे को चाकू से घायल करने का आरोप लगाया है। बताया कि विवाद तब हुआ जब जीशान पड़ोसी से उधार दिए चार हजार रुपये मांगने गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में वहीद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गुलजार ने उनके बेटे जीशान से चार हजार रुपये उधार लिए थे। उनका बेटा बार-बार रुपये मांग रहा था, लेकिन गुलजार पैसे नहीं दे रहा था। गुलजार ने बेटे जिशान को चार हजार रुपये देने के लिए घर पर बुलाया। आरोप है कि जब जीशान वहां पहुंचे तब आरोपी ने उनपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गया। उन्होंने लोगों की मदद से बेटे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed