फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack over dispute over lighting fire outside house

Ghaziabad News: घर के बाहर आग जलाने के विवाद में हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attack over dispute over lighting fire outside house
मोदीनगर। कुम्हैड़ा गांव में घर के बाहर आग जलाने का विरोध करने पर दबंगों ने मुन्नी देवी के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। मुन्नी देवी ने बताया कि सर्दी में कुछ युवक उनके घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। युवक इस दौरान गाली गलौज कर रहे थे। मुन्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और अभद्रता करने लगे। आरोपियों के साथी धारदार हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने मुन्नी के घर में घुसकर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की। हमले में अबरार व नगमा समेत चार लोग घायल हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानू,जाबिद,तसव्वर और वाहिद के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed