{"_id":"581f6cc84f1c1b067fb376c2","slug":"attack-on-the-air-conditioner-smog","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर कंडीशनर से करें स्मॉग पर अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर कंडीशनर से करें स्मॉग पर अटैक
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
एसी
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
घरों के अंदर घुस चुका स्मॉग घुटन कर रहा है, लोगों का घरों के अंदर सांस लेना दूभर है। एसी चलाने के बाद ही लोगों की सांस लेने में हो रही तकलीफ कुछ हद तक कम हो रही है। घर के अंदर की हवा फिल्टर करने के बाद ही लोग सांस ले पा रहे हैं। सुबह के वक्त लोगों को सांस लेने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
घरों के अंदर धुंध घुस जाने की वजह से रविवार को मौसम में ठंडक होने के बावजूद हॉट सिटी के लोगों को एयर कंडीशनर चलाना पड़ा। दरअसल, सुबह जब लोग उठे तो धुंध अधिक होने की वजह से सांस लेने में दिक्कत अधिक होने लगी, जिस पर लोगों ने कमरों की हवा को सांस लेने लायक बनाने के लिए एसी चलाया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक एसी चलाने के बाद कमरे में बगैर घुटन के बैठना मुमकिन हो सका।इलेक्ट्रिकल इंजीनियर गौरव मदान ने बताया कि एसी घर के अंदर ही हवा को फिल्टर करने में मदद करता है। आजकल सभी एसी में फिल्टर लगा होता है, जिससे कमरे के अंदर की हवा को खींच कर एलर्जी और प्रदूषण से कुछ राहत मिलती है।
विज्ञापन
एसी से इंडोर एयर क्वालिटी पूरी तरह स्वच्छ नहीं होती लेकिन बाहर की अधिक जहरीली हवा की अपेक्षा घर के अंदर की हवा कुछ हद तक ठीक रहती है। इसके साथ ही एसी की सर्विसिंग भी बेहद जरूरी है। नियमित समय पर फिल्टर को बदलवाएं, जिससे घर के अंदर की हवा को ठीक रखा जा सके। इस बात का खास ख्याल रखें कि एसी का तापमान नॉर्मल रहे।